लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

टेंट डेकोर इंडिया 2026 को दूसरे दिन भी मिला शानदार रिस्पॉन्स, विजिटर्स ने जमकर सराहा एक्सपो….

सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में चल रहे टेंट डेकोर इंडिया 2026 को दूसरे दिन भी शानदार प्रतिक्रिया मिली। रविवार को बड़ी संख्या में विजिटर्स, कारोबारी और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स एक्सपो में पहुंचे और प्रदर्शित उत्पादों एवं नई तकनीकों में गहरी रुचि दिखाई।

शोमैन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (एग्जीबिशन डिवीजन) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय एक्सपो में 60 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कर रहे हैं। 8,000 से अधिक वर्ग मीटर में आयोजित एक्सपो में 2,600 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

आधुनिक टेंट स्ट्रक्चर, वेडिंग एवं इवेंट डेकोरेशन, कैटरिंग उपकरण, फर्नीचर, कारपेट, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, स्टेज और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस विजिटर्स के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विजिटर्स ने एक्सपो की भव्यता, उत्पादों की विविधता और इंडस्ट्री को एक ही मंच पर उपलब्ध कराए गए बिजनेस एवं नेटवर्किंग अवसरों की जमकर सराहना की।

शोमैन एसोसिएट्स के फाउंडर सतीश शर्मा और डायरेक्टर ध्रुवनेश शर्मा ने कहा कि दूसरे दिन मिला शानदार रिस्पॉन्स बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने सभी विजिटर्स, प्रदर्शकों, बिजनेस पार्टनर्स, उद्योग संगठनों और मीडिया का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की रणनीतिक स्थिति के कारण यह एक्सपो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और पूरे उत्तर भारत के टेंट एवं डेकोर उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बिजनेस और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।

दिसंबर में होगा बड़ा शॉपिंग एक्सपो

आयोजकों ने बताया कि शोमैन एसोसिएट्स दिसंबर 2026 में सेक्टर-18 स्थित परेड ग्राउंड में बड़े स्तर पर शॉपिंग एक्सपो आयोजित करेगा। इसके अलावा कंपनी जल्द ही मेडिकल एक्सपो भी आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

शोमैन एसोसिएट्स को प्रदर्शनी आयोजन के क्षेत्र में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है और अब तक 465 से अधिक एक्सपो आयोजित किए जा चुके हैं।

टेंट डेकोर इंडिया 2026 का अंतिम दिन 7 सितंबर है। एक्सपो का समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा और विजिटर्स के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।

Thanks & Warm Regards,

Mukesh Chauhan

M: +91 7015134951