लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारत विकास परिषद द्वारा “अपना देश-अपने त्योहार” तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया….

चंडीगढ़, ( )भारत विकास परिषद (पश्चिम ज़ोन, चंडीगढ़) द्वारा “अपना देश – अपने त्योहार” तीज उत्सव एवं शाखाओं का दायित्व ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर 38-सी स्थित महिला भवन में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ के महापौर श्री सौरभ जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर श्री सौरभ जोशी ,भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. एम. के. विरमानी, महासचिव मनजीत सिंह, भारत विकास परिषद ,चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर श्री अजय दत्ता, साक्षरता मिशन के निदेशक अशोक अग्रवाल तथा वेस्ट कोआर्डिनेटर महेश गुप्ता, राकेश दत्ता,एस आर शर्मा, नवनीत गौड़ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और ‘वंदेमातरम्’ गीत के साथ किया गया।कार्यक्रम के दौरान वेस्ट ज़ोन की सभी 6 शाखाओं के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. एम. के. विरमानी एवं सचिव मनजीत सिंह द्वारा उनके पद और दायित्व की शपथ दिलाई गई।समारोह में परिषद की महिलाओं द्वारा शानदार लोक नृत्य एवं लोक संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं।

वहीं बच्चों ने विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और तीज के त्योहार की बेहद सुंदर झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अभिलाषा शर्मा, राजन खन्ना, मालविका जैन, मृदुला शर्मा, सुभाष शर्मा, रूपशिखा, सिंघानिया, विनय कपूर सचिव,विकास, सहित वेस्ट ज़ोन की सभी शाखाओं के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद सभी आमंत्रित अतिथियों और सदस्यों के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई।