लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने लगाया ‘चीनी का लंगर’, करीब 500 गरीब परिवारों को बांटे चीनी के पैकेट…..

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज बढ़ती महंगाई और आम जनता की परेशानियों को लेकर एक अनोखा और जनहित से जुड़ा प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन, सेक्टर-35 में ‘चीनी का लंगर’ लगाकर आम लोगों को चीनी के पैकेट वितरित किए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान करीब 500 चीनी के पैकेट गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बांटे गए। कांग्रेस ने कहा कि जिस चीनी की कीमत कुछ समय पहले लगभग 45 रुपये प्रति किलो थी, वह अब बढ़कर 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा सरसों का तेल, रिफाइंड ऑयल, दालों और अन्य रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। रसोई में इस्तेमाल होने वाली हर जरूरी वस्तु महंगी हो चुकी है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं से आंखें मूंदकर बैठी है।

एच.एस. लक्की ने कहा,

“चीनी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु के दामों में इतनी भारी बढ़ोतरी यह साबित करती है कि सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन आज हालात यह हैं कि लोगों को अपनी रसोई चलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। लक्की ने यह भी ऐलान किया कि आने वाले दिनों में शहर के हर कोने में इस तरह के लंगर लगाए जाएंगे जिनमें प्याज का लंगर, टमाटर का लंगर, सरसों के तेल का लंगर, रिफाइंड ऑयल का लंगर तथा दालों का लंगर यह लंगर लगाकर मोदी सरकार को एक कड़ा संदेश दिया जाएगा कि आम आदमी अब महंगाई के बोझ से पूरी तरह दब चुका है।और सरकार फेल हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,

“आज हमने चीनी बांटकर सरकार को यह संदेश दिया है कि जनता की थाली और रसोई से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को तुरंत महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए और गरीब व मध्यम वर्ग को राहत देनी चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था का बोझ आम जनता उठा रही है। एक तरफ लोगों की आय सीमित हो रही है, वहीं दूसरी तरफ खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में भी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए और आम जनता को महंगाई से राहत प्रदान करे। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह बंटी, सुरजीत सिंह ढिल्लों, राजदीप सिंह सिद्धू, विपंजोत सिंह अमन और दलजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

जारीकर्ता:

चंडीगढ़ प्रदेश कां

ग्रेस कमेटी

9872511115