पीजीजीसी-42 में आर्ट एंड ट्रैवल फोटोग्राफी वर्कशॉप, छात्राओं ने सीखे फोटोग्राफी के गुर…..
दिनांक 25 अगस्त 2026 को पोस्टग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 42 चंडीगढ़ के विद्यार्थियों के लिए आज आर्ट एंड ट्रैवल फोटोग्राफी की वर्कशॉप और फोटो वॉक करवाई गई जिस में मुख्य प्रवक्ता गुरमीत सिंह गावड़ा ने विद्यार्थियों और फैकल्टी स्टाफ को आट और ट्रैवल फोटोग्राफी के बारे में बड़ी संक्षेप में बताया।
जिसमें मुख्य तौर पर फोटोग्राफी के नियम,कंपोजिशन, लीडिंग लाइन एंड पैटर्न, लाइट एंड शैडो, सुबह की लाइट, शाम की लाइटइ, लेयर्स, और रिफ्लेक्शन इत्यादि फोटोग्राफी के लिए ज्यादा अच्छी होती है के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही साथ बच्चों के लिए फोटो वॉक कमी अरेंज किया गया ओर कंपटीशन में कैसे पार्टिसिपेशन करते हैं और कैसी फोटोस भेजते हैं उसके बारे में भी बताया गया
इस वर्कशाप का मुद्दा नए बच्चों को आर्ट और ट्रैवल फोटोग्राफी की तरफ ध्यान एकत्रित करना था।
इसमें नेगेटिव फॉरमैट के ओल्ड और हेरिटेज कैमरे जैसे की कैनन मिनोल्टा निकॉन फुजीफिल्म लाइका जैसी कंपनी के कैमरे इत्यादि बी बच्चों को दिखाएंगे और यह भी बताया गया इस से पहले कैसे फोटोग्राफी होती थी उसके बारे में भी संक्षेप से बताया गया।


