लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जनसंपर्क विभाग के सहायक अधिकारी सचिन सिंगला सम्मानित…..

चंडीगढ़ जनसंपर्क विभाग, चंडीगढ़ के सहायक जनसंपर्क अधिकारी सचिन सिंगला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

श्री सिंगला वर्ष 2018 से जनसंपर्क विभाग में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने प्रेस विज्ञप्तियां तैयार करने, महत्वपूर्ण भाषणों का लेखन, प्रेस कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन तथा शहर में होने वाली वीआईपी विजिट्स के दौरान प्रभावी समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्री सिंगला की कार्यकुशलता, समयबद्धता और कर्तव्य के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उनके योगदान से विभाग की छवि को मजबूती मिली है और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है।

सम्मानित होने पर श्री सिंगला ने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।