पुडुमजी ने जून तिमाही में 25% एबिड्टा दर्ज किया…
चंडीगढ़, 13 अगस्त 2026: पुडुमजी पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए ₹203 करोड़ का टर्नओवर दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 196 करोड़ रुपये था।
कंपनी का एबिड्टा (ईबीआईटीडीए) इस तिमाही में 51 करोड़ रुपये (25%) रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 52 करोड़ रुपये (27%) था।
कंपनी महाड़ में अपने नए प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू करने के लिए एनवायरमेंट क्लियरेंस (पर्यावरण मंजूरी) प्राप्त करने की प्रक्रिया में है।
कंपनी का ध्यान बायोडिग्रेडेबल और कम्पोस्टेबल स्पेशलिटी पेपर के निर्माण पर बना हुआ है। इन कागजों में विशेष बैरियर प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पैकेज के अंदर रखे उत्पादों की सुरक्षा करती हैं।
इन कागजों का उपयोग सस्टेनेबल पैकेजिंग सॉल्यूशन के रूप में खाद्य उत्पादों, फार्मास्यूटिकल और संबंधित उत्पादों, अस्पतालों की सप्लाई, हाइजीन सेक्टर, कन्फेक्शनरी तथा अन्य क्षेत्रों में किया जाता है। इन सभी क्षेत्रों में इन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।


