सेक्टर 52 पुलिस पोस्ट में इंचार्ज का पद तुरंत भरने की लगाई गुहार….
चंडीगढ़:–राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज, चंडीगढ़ (रजिस्टर्ड) चंडीगढ़ पुलिस के डी.जी.पी को ज्ञापन पत्र सौंप सेक्टर 52 पुलिस चौकी में काफी समय से खाली पड़े इंचार्ज के पद को तुरंत भरने की अपील की है। रावाधस के राष्ट्रीय प्रधान दिलबाग सिंह टांक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन पत्र सौंपा।
रावाधस के राष्ट्रीय प्रधान दिलबाग सिंह टांक के अनुसार सैक्टर 52 चौकी में चौकी इन्चार्ज का पद एक महीने से खाली है, जिसकी वजह से सैक्टर 52 क्षेत्र के लोग काफी परेशानी में जीवन-यापन कर रहे हैं। चौकी इन्चार्ज का पद खाली होने के कारण इलाके में नशीले पदार्थों का खुलेआम व्यापार हो रहा है, जिसकी वजह से क्षेत्र में गुण्डार्गी का माहौल चरम सीमा पर है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से अपील की है कि सैक्टर 52 की चौकी में खाली पड़े पद पर चौकी इन्चार्ज की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाये एवं पुलिस स्टाफ बढ़ाया जाये जिससे कि एरिया गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम लग सके।
अतः आपजी से विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त मामले को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए खाली पड़े चौकी इन्चार्ज के पद को भरा जाये एवं पुलिस स्टाफ को निर्देश दिया जाये कि क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधियों को रोका जाये।
दिलबाग टांक आदिवासी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज


