लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

देशभर के स्कूलों में 31 को होगी भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा…..

भारत विकास परिषद (उत्तर क्षेत्र-1) की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक पठानकोट स्थित परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय एवं आरोग्य केंद्र में हिमाचल प्रदेश पश्चिम प्रांत की मेजबानी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की और संचालन क्षेत्रीय महासचिव पंकज जिंदल ने किया। बैठक में घोषणा की गई कि परिषद की भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को सुबह नौ से 9:30 बजे तक देशभर के परिषद से संबद्ध विद्यालयों में होगी। बैठक में संगठन विस्तार, सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण व महिला सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

पंकज जिंदल ने गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय संगठन सचिव सुनील जैन ने नई शाखाओं के गठन व संगठन विस्तार की योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न राष्ट्रीय समिति सदस्यों ने भी अपने-अपने प्रकल्पों की प्रगति व आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

बैठक में आगामी सत्र में अधिकाधिक ‘विकास मित्र’ और ‘विकास रत्न’ तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही क्षेत्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रत्येक शाखा में नियमित प्रवास की रणनीति बनाई गई ताकि परिषद की सेवा और संस्कार आधारित गतिविधियों को धरातल तक पहुंचाया जा सके इत्यादि बैठक में सम्पर्क , सेवा, संस्कार, पर्यावरण तथा महिला सहभागिता की राष्ट्रीय समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय संयोजकों सहित

चण्डीगढ़ प्रान्त से भुपिन्दर कुमार क्षेत्रीय गतिविधि सम्पर्क संयोजन और मीना राणा गतिविधि महिला सहभागिता संयोजिका ने भाग लिया तथा अपनी गतिविधि के बारे मे बताया

कार्यक्रम के अंत में हिमाचल प्रदेश पश्चिम प्रांत की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष स्वर्णा वालिया एवं क्षेत्रीय संगठन सचिव सुनील जैन ने सभी उपस्थित अधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद दिया