लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री श्री 108 मुनि गौरवानंद गिरी जी महाराज की 39वीं पुण्यतिथि पर मुनि मंदिर में 11 जुलाई से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन….

चंडीगढ़, 9 जुलाई 2026: श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम), सेक्टर 23 में ब्रह्मलीन श्री श्री 108 मुनि गौरवानंद गिरी जी महाराज की 39वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 11 जुलाई से 13 जुलाई को एक धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जो हर वर्ष आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाती है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सभा के प्रधान दलीप चंद गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से पधार रहे संत-महात्माओं के सान्निध्य में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की मुख्य प्रवचनकर्ता वृंदावन से पधार रहे कथा व्यास श्री हरि जी महाराज होंगे। उनके साथ अन्य विद्वान संतों की उपस्थिति भी सुनिश्चित है।

कार्यक्रम का विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि 11 और 12 जुलाई को शाम 5 बजे से 8 बजे तक सत्संग एवं भजन संध्या कथा व्यास श्री हरि जी महाराज द्वारा की जाएगी। जबकि आयोजन के अंतिम दिन 13 जुलाई को प्रातः 6:00 बजे – प्रभात फेरी, प्रातः 8:30 बजे – हवन यज्ञ, प्रातः 10:00 बजे – सत्संग, प्रवचन, दोपहर 12:00 बजे – आमंत्रित संत महात्माओं का पूजन, संतों हेतु विशेष भंडारा जबकि दोपहर 2:00 बजे से – सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से पूज्य गुरुजी की स्मृति में श्रद्धा, सेवा, भक्ति और आत्मिक ज्ञान का संदेश समाज को दिया जाएगा।

पं दीप भारद्वाज ने बताया कि सभी श्रद्धालु, धर्मप्रेमी एवं नगरवासी परिवार सहित समय पर पधारकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और संतों की अमृतवाणी से अपने जीवन को धन्य बनाएं।

बैठक में इसके अलावा उप प्रधान ओ पी पाहवा, संयुक्त सचिव जगदीश सरीन, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा, ऑडिटर नरेश महाजन तथा ओ पी गुप्ता व सदस्य उपस्थित थे।