लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन को मिला नया नेतृत्व…..

रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन ने होटल अरोमा में आयोजित भव्य इंस्टॉलेशन समारोह के साथ रोटरी वर्ष 2026-27 की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगामी वर्ष के लिए सेवा एवं सामाजिक कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

समारोह में रोटेरियन हरि ओम वर्मा ने क्लब के नए अध्यक्ष तथा रोटेरियन अंजना कपूर ने क्लब सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। दोनों ने नई टीम के साथ समाजसेवा, जनकल्याण और क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा रहीं, जिन्होंने नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं डॉ. एच.एस. सभरवाल, निदेशक, तेरा ही तेरा मिशन, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब के सामाजिक अभियानों में पूर्ण सहयोग देने की घोषणा करते हुए मेडिकल कैंप, नेत्र जांच एवं ऑपरेशन, मोबाइल ब्रेस्ट कैंसर जांच लैब, मोबाइल एक्स-रे लैब सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन की मानद सदस्यता भी स्वीकार की।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन मोहिंदर पाल गुप्ता ने भी रोटरी के सेवा कार्यों पर अपने विचार साझा किए और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

नई कार्यकारिणी में रोटेरियन बलजिंदर सूद, शुभा कंबोज, तरलोचन देव, विजय नारंग, रिचा प्रताप, याशिका जैन, अजय गुप्ता, राजीव अरोड़ा, राजेश बिंद्रा, महेश अरोड़ा, भुवनेश नौहरिया और आईपीपी रोटेरियन अमरीक सिंह को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अपने संबोधन में अध्यक्ष हरि ओम वर्मा ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज में स्थायी और प्रभावी बदलाव लाने वाले सार्थक प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाना, जनस्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा स्थानीय, जिला और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लब की पहुंच को मजबूत करना है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “यदि रास्ता सुंदर है तो जानिए वह किस मंजिल तक ले जाता है, लेकिन यदि मंजिल सुंदर है तो रास्ते की चिंता मत कीजिए।” साथ ही उन्होंने कहा, “जीवन का अर्थ अपनी प्रतिभा को पहचानना है और जीवन का उद्देश्य उसे समाज के हित में समर्पित करना है। रोटरी हमें यही अवसर प्रदान करती है।”

समारोह के दौरान क्लब में आठ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने उन्हें रोटरी पिन एवं इंस्टॉलेशन किट प्रदान कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फेलोशिप और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।