लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अंकराज ठाकुर बने हिमाचल सेल के कन्वीनर, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज के उत्थान के लिए करेंगे कार्य…..

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल प्रदेश मूल के लोगों, विशेषकर युवाओं, को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हिमाचल सेल का गठन किया है। इस अवसर पर सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में हिमाचल प्रदेश से जुड़े लोगों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने की।

बैठक के दौरान अंकराज ठाकुर को सर्वसम्मति से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हिमाचल सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया। एच.एस. लक्की ने उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, हिमाचल मूल के लोगों को कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं और हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने निर्देश दिया कि हिमाचल सेल शीघ्र ही अपने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले हिमाचल मूल के नागरिकों और युवाओं तक पहुंचे।

बैठक को संबोधित करते हुए एच.एस. लक्की ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और शांतिप्रिय समाज के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश के लोग अपनी सादगी, ईमानदारी और सामाजिक सौहार्द के लिए जाने जाते हैं तथा हमेशा सत्य और न्याय के पक्ष में खड़े रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश के विकास और वहां के लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनहित और विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है और उसी सोच के साथ चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल मूल के लोगों के हितों की आवाज भी कांग्रेस मजबूती से उठाएगी।

एच.एस. लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उनके सामाजिक, आर्थिक और संगठनात्मक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल सेल उनके लिए एक प्रभावी मंच का कार्य करेगा, जहां उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

नवनियुक्त कन्वीनर अंकराज ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सेल चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल मूल के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगा, विशेषकर युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी साथियों का हिमाचल सेल में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में प्रीतराज कंग, मनोज लोबाना और आयुष बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश मूल के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने हिमाचल सेल के गठन का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार और समाज के विभिन्न वर्गों तक कांग्रेस की पहुंच को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress