बैंकर्स एन्क्लेव द्वारा मीठे और ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया….
बैंकर्स एन्क्लेव,सेक्टर 50 चंडीगढ़ के बैंकर्स एन्क्लेव के स्थानीय निवासियों के सहयोग से भीषण गर्मी और चिलचिल्लाती धूप में आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए एक मीठे और ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया।इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राजिंदर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ भूपिंदर सिंह, आरपी वर्मा, अनिला जैन, डीएस जसवाल, रेनू अग्रवाल, और नीरज शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति और निवासी भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मिलकर राहगीरों को जल वितरित किया



