लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल…

चण्डीगढ़ : चौपाल एप्प पर बीते रोज यानी 23 जून को हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया है। इस बाबत आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस नई प्रस्तुति के बारे में जानकारी देते हुए वेब सीरीज़ के निर्माता हरदीप सिंह और निर्देशिका दीप्ज कौर ने बताया कि फ्लैटमेट्स एक सिचुएशनल कॉमेडी वेब सीरीज है।

उन्होंने वेब सीरीज की कॉस्ट एंड क्रू के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि सीरीज में नरदीप बैंस, अरूणदीप सिंह, प्रिया अरोड़ा, वर्षा डांगी, गुरजांत भंगू, राज ढालीवाल, सत्ता ढिल्लों (कुलदीप सिंह) और जोबन ढालीवाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि सीरीज के डीओपी एमी धोट, एसोसिएट डायरेक्टर दीप भुल्लर तथा एडिटर सिनेटोन मीडिया हैं। कहानी नरदीप बैंस द्वारा लिखी गई है, जबकि स्क्रीनप्ले और संवाद बिक्रम ने तैयार किए हैं।

उन्होंने बताया कि 5 एपिसोड की इस सिचुएशनल कॉमेडी वेब सीरीज की कहानी डेवी और गैवी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपने फ्लैट से निकाले जाने के बाद एक महीने के लिए रिया और तारुषि के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करना पड़ता है। झगड़ों, एडजस्टमेंट और मजेदार परिस्थितियों के बीच अजनबी दोस्त बन जाते हैं, जिससे उनका अंतिम अलविदा भावुक और यादगार बन जाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेब सीरीज की पूरी टीम मीडिया से रूबरू हुई और फ्लैटमेट्स के निर्माण, कलाकारों के अनुभव तथा दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया पर अपने विचार सांझा की।