लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अक्षय शर्मा ने फूंका भगवंत मान का पुतला, मांगा इस्तीफा…..

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री के तुरंत इस्तीफ़े की मांग करते हुए, हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने बुधवार को कहा कि जिस किसी ने भी श्री अकाल तख्त के अधिकार को चुनौती देने की हिम्मत की है, उसका पतन हुआ है।

अक्षय शर्मा ने आज दोपहर मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े की मांग को लेकर निकाले गए विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा, “हमारी सिख धार्मिक मान्यताओं और आस्था का इससे बड़ा अपमान कभी नहीं हो सकता। उन्होंने भगवंत मान का पुतला जलाया ओर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और हमारे गुरु साहिबानों से बड़ा कोई नहीं हो सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस किसी ने भी सिखों के गौरव का अपमान किया है, उसका पतन हुआ है। भगवंत मान भी उसी रास्ते पर हैं। उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए और प्रायश्चित करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े की मांग करने वाले सैकड़ों नागरिक इस मार्च में शामिल हुए ओर जमकर नारेबाजी की।

अक्षय ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके अनैतिक तौर-तरीकों के ख़िलाफ़ लोगों में साफ़ तौर पर गुस्सा है और पंजाबी उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे।