लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 42 में ओपन जिम का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिली आधुनिक फिटनेस सुविधा…..

सेक्टर 42 स्थित मकान नंबर 1150 के सामने पार्क में आज अत्याधुनिक ओपन जिम का उद्घाटन एरिया पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्री जसबीर सिंह बंटी द्वारा महिला शक्ति के सम्मान में महिलाओं से रिबन कटवाकर करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने इस जनहितकारी पहल का स्वागत किया।

क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि अब तक उन्हें व्यायाम और फिटनेस गतिविधियों के लिए अन्य पार्कों में जाना पड़ता था, क्योंकि इस पार्क में जिम की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ओपन जिम स्थापित होने से अब बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग सभी अपने घर के नजदीक ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इस जिम में आठ प्रकार के आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी सहायता से लोग कार्डियो एवं अन्य शारीरिक व्यायाम कर सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी फिटनेस बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर श्री जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ओपन जिम के साथ-साथ पार्क में नई टेबल एवं बेंच भी स्थापित की गई हैं, जिससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को बैठने और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।

क्षेत्र के निवासी श्री हरिंदर रावत ने कहा कि ओपन जिम लगने से पार्क की सुंदरता और उपयोगिता दोनों में वृद्धि हुई है। अब लोगों को सुबह-शाम टहलने के साथ-साथ नियमित व्यायाम करने का भी अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के एसडीओ श्री रोहित गर्ग ने बताया कि इस पार्क में ओपन जिम स्थापित करने के साथ-साथ सेक्टर के अन्य पार्कों में भी जिम उपकरण एवं बच्चों के लिए प्ले-इक्विपमेंट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस ओपन जिम का रखरखाव एवं मरम्मत कार्य ठेकेदार द्वारा आगामी तीन वर्षों तक किया जाएगा। इसके बावजूद यदि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो नगर निगम की टीम तत्परता से उसका समाधान करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है तथा एरिया पार्षद श्री जसबीर सिंह बंटी के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। आगामी वर्षा ऋतु के दौरान पार्कों में व्यापक पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत इसी पार्क से की जाएगी।

इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, मलकीत सिंह, पवन सिंगला, हरिंदर रावत, ओम प्रकाश गुप्ता, रे ए. तोमर, विनोद कौशल, राजन कालिया, कृष्ण कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

जारीकर्ता:

जसबीर सिंह बंटी

एरिया पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर