भारत विकास परिषद और चंडीगढ़ योग एसोसिएशन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
भारत विकास परिषद साउथ-1 चंडीगढ़ शाखा ने चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के साथ मिलकर चंडीगढ़ के सेक्टर 48-A स्थित ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस कार्यक्रम मे योग शिक्षकों डॉ. राम पॉल एरी और डॉ. रूपिंदर कौर सहित लगभग 100 लोगों द्वारा योग अभ्यास किया यह कार्यक्रम चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के चेयरमैन और परिषद के अध्यक्ष डॉ. एम.के. विरमानी की देखरेख में आयोजित जिसमे परिषद के संरक्षक टी.आर. वधवा, पूर्व अध्यक्ष पी.के. शर्मा और सचिव एस.आर. शर्मा; बैंक ऑफ़ इंडिया के फील्ड जनरल मैनेजर अनिल कुमार वर्मा और ज़ोनल मैनेजर राजेश रंजन; तथा श्रीमती कमलजीत कौर शामिल रही



