लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल….

मोहाली:–पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन द्वारा आयोजित ह्यूमन राइट्स लीडरशिप ‘कॉन्क्लेव 2026’ के दौरान, माननीय जस्टिस संत प्रकाश चेयरपर्सन, माननीय सदस्य जस्टिस गुरबीर सिंह और माननीय सदस्य पद्म श्री डॉ. जतिंदर सिंह शंटी द्वारा जिला एस ए एस नगर स्तर के कोर ग्रुप के सदस्यों का गठन किया गया। जिसमे एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप की टीम में शामिल किया है।

इस कॉन्क्लेव में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज माननीय जस्टिस हरकेश मनुजा चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और पंजाब स्टेट कमीशन फ़ॉर विमेन की चेयरपर्सन माननीय मैडम राज लाली गिल, पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की वाइस चेयरपर्सन माननीय गुरजीत कौर रुचि बावा, गौरव यादव IPS- DGP पंजाब और डॉ. सागर प्रीत हुड्डा IPS. DGP चंडीगढ़ खास तौर पर पहुंचे थे। जिला SAS नगर मोहाली में बनाए गए कोर ग्रुप मेंबर्स की मीटिंग हुई। जिसमें समाज में पैदा हो रही दिक्कतों के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में एक मंथली मीटिंग भी तय की गई। जो महीने के दूसरे शनिवार को होगी। इस मीटिंग में लोकल लेवल पर ह्यूमन राइट्स के बारे में अवेयरनेस फैलाने, पीड़ितों को कमीशन तक पहुंचाने और इंसाफ दिलाने में मदद करने, ह्यूमन राइट्स वायलेशन के मामलों की रिपोर्ट करने और कमीशन और समाज के बीच एक ब्रिज का काम करने का भी वादा किया गया। मीटिंग में सभी मेंबर्स ने आम लोगों से भी ह्यूमन राइट्स के वायलेशन को रोकने में हमारा साथ देने की अपील की।

एडिटर करनजीत कौर ने कोर ग्रुप टीम में शामिल किए जाने और उन पर विश्वास जताए जाने के लिए पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन का आभार जताया। करनजीत कौर ने मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने और आयोग व समाज के बीच ब्रिज की तरह काम करने का भी भरोसा दिलाया।