लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 51 की जनता के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं, सांसद मनीष तिवारी ने फिर उठाया मेट्रो का मुद्दा….

आज सेक्टर 51 स्थित अजंता सोसाइटी में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस लक्की ने क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों के निवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान अजंता सोसाइटी सहित आसपास की कई सोसाइटियों के लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नेताओं के समक्ष विस्तार से अपनी बात रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर चंडीगढ़ में मेट्रो परियोजना का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है, उसे देखते हुए आने वाले 10 वर्षों की जरूरतों के अनुसार चंडीगढ़ को मेट्रो जैसी आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरशाही इस अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही और जानबूझकर इसे लटकाया जा रहा है, जबकि राइट्स (RITES) अपनी रिपोर्ट दो बार प्रशासन को सौंप चुका है।

मनीष तिवारी ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि चंडीगढ़ के मौजूदा गवर्नेंस मॉडल को पूरी तरह बदलने की आवश्यकता है, क्योंकि मौजूदा व्यवस्था में आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से नहीं हो पा रहा।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए एच एस लक्की ने कहा कि सेक्टर 51 और आसपास की सोसाइटियों के लोगों ने जिन समस्याओं को उठाया है, कांग्रेस पार्टी और सांसद उन सभी मुद्दों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उन्हें हल करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि सेक्टर 51 जैसे बड़े रिहायशी क्षेत्र में आज तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो कोई कम्युनिटी सेंटर है, न मार्केट, न डिस्पेंसरी, न संपर्क केंद्र और न ही अन्य आवश्यक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को प्रशासन तथा एडवाइजरी काउंसिल की आगामी बैठक में जोरदार ढंग से उठाएगी।

स्थानीय लोगों ने सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह प्रयास सराहनीय है कि उसके नेता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उन्हें उठाने का काम कर रहे हैं।

आज के कार्यक्रम का आयोजन राजीव शर्मा तथा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जाहिद परवेज खान ने किया। कार्यक्रम में विक्रम चोपड़ा, विपनजोत सिंह अमन, अच्छेलाल गौड़, प्रवीण शर्मा टीटू, सुभाष गहलोत, जेजे सिंह सहित कई सोसाइटियों के अध्यक्ष, महासचिव एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

H. S Lucky President Chandigarh Pradesh Congress