लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत वार्ड 5 और वार्ड 10 में की बैठकें….

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 10 में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और व्यापारी वर्ग के साथ संवाद किया। बैठकों के दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की सुरक्षा, युवाओं की भागीदारी और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अक्षय शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल मंचों से बातें करने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि मजबूत संगठन और जागरूक बूथ स्तर की टीम ही जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग सीवरेज, गलियों और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग में उलझे हुए हैं, जबकि समय की जरूरत है कि युवाओं को आगे लाकर हल्का उत्तरी को तरक्की की राह पर ले जाया जाए।

उन्होंने व्यापारी वर्ग को भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों में डर और फिरौती का माहौल पैदा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और कारोबार को बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

वार्ड नंबर 10 में इंदर की ओर से आयोजित बैठक में पप्पू महाजन, विक्रांत शौरी, गौतम राज, करण गिल, डॉ. जोगिंदर पाल, परमोद महाजन तथा जय इंदर जज्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 5, कमला देवी एवेन्यू में सरबजीत कौर की ओर से बैठक का आयोजन किया गया।

वहीं वार्ड 5 में विवेक विज की ओर से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वीबा विज के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भाजपा नेता अक्षय शर्मा के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और विकास को गति देना है।