लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में बुजुर्गों के लिए बनेगा ‘एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर’, 11 मई को राज्यपाल करेंगे उद्घाटन….

रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के रोटेरियनों ने शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से पंजाब राजभवन में भेंट की। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन वैभव भटनागर, पी.पी. रोटेरियन आर. एस. चीमा, पी.पी. रोटेरियन आशीष मिधा एवं रोटेरियन अंकित जैन उपस्थित रहे।

इस दौरान रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल द्वारा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर 32, चंडीगढ़ में स्थापित किए जा रहे “एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर” के उद्घाटन हेतु माननीय राज्यपाल को आमंत्रित किया गया। यह केंद्र विशेष रूप से जेरियाट्रिक आयु वर्ग (65 वर्ष एवं उससे अधिक) के लिए स्थापित किया जा रहा है, क्योंकि वृद्धावस्था में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और कई बीमारियों से बचाव टीकाकरण के माध्यम से संभव है।

माननीय राज्यपाल ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उक्त केंद्र का उद्घाटन 11 मई 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे, जीएमसीएच सेक्टर 32, चंडीगढ़ में किया जाएगा।

यह केंद्र बुजुर्गों के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ उनकी प्रतिरक्षा क्षमता घटती जाती है। यह एक सामान्य भ्रांति है कि टीकाकरण केवल छोटे बच्चों के लिए ही आवश्यक होता है। वयस्कों में भी इसके महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाना अत्यंत जरूरी है।