लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अक्षय शर्मा ने ए बी वी पी पदाधिकारियों संग की अहम बैठक

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हल्का उत्तरी से युवा नेता अक्षय शर्मा के निवास स्थान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों एवं युवा साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एबीवीपी के संगठन मंत्री श्री शमशेर सिंह चौहान जी, अमृतसर संगठन मंत्री श्री नितिन माहेश्वरी जी सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने तथा वर्तमान सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं को सकारात्मक सोच एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

अक्षय शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी वर्षों से विद्यार्थियों और युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने तथा उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में संगठनों और युवाओं के बीच निरंतर संवाद समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है।

अक्षय शर्मा ने एबीवीपी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। बैठक के अंत में सभी ने संगठन और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।