लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस का ‘पोस्टकार्ड अभियान’, मोदी सरकार पर साधा निशाना….

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका जी के निर्देशानुसार आज Nandita हुड़ा चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षता में “पोस्टकार्ड अभियान” चलाया गया जिसका आयोजन वाईस प्रेसाइड माया के द्वारा सेक्टर 52 में किया गया ।इस अभियान के तहत महिला कांग्रेस की सभी बहनों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश किया जिसमे सरकार महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस को महिला विरोधी बता रही है ।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 सर्वसम्मति से संसद में पारित होकर कानून बन चुका है। जिसे आज से अभी से लागू किया जा सकता है अगर सरकार की नियत सही हो ।

कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है। आज 33% महिलाएं पंचायती राज एवं नगरपालिका में जनप्रतिनिधि हैं, जो स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की देन है।

महिला कांग्रेस पोस्ट कार्ड अभियान के माध्यम से देश के कोने कोने से प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर निम्नलिखत मांगे कर रही है ।

महिला कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

1. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को शीघ्र लागू किया जाए।

2. ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दिया जाए।

विशेष मांग:

वर्तमान 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं संसद पहुँच सकें।

उम्मीद है प्रधानमंत्री आधी आबादी देश की महिलाओं की आवाज़ को सुनेगे और उन्हें सशक्त करने का काम करेंगे।

उपस्थित

Nandita Hooda president

Maya ,vice president