लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रजिंदर नगरकोटी के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन इलेवन की जीत; विकास शर्मा बने मैन ऑफ द मैच….

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एलेजर्स गली क्रिकेट सीजन-4 के अंतर्गत एग्जीबिशन क्रिकेट मैच रविवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन इलेवन और कॉम्पिटेंट इलेवन के बीच खेला गया।

कॉम्पिटेंट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। सोनू ने 37 रन बनाकर टीम के लिए सर्वाधिक योगदान दिया। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन इलेवन की ओर से रजिंदर नगरकोटी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए और एक रन आउट भी किया। विकास शर्मा ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट हासिल किया।

जवाब में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन इलेवन ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए केवल 6.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

ओपनर रजिंदर नगरकोटी और विवेक कुमार ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। विवेक कुमार ने 37 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि राजिंदर नागरकोटी ने 10 महत्वपूर्ण रन बनाए। विकास शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

रजिंदर नगरकोटी के बल्ले और गेंद दोनों से शानदार योगदान, साथ ही विवेक कुमार और विकास शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन ने ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन इलेवन की इस शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम की जीत में उत्कृष्ट योगदान और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विकास शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली, जिसने एलेजर्स गली क्रिकेट सीजन-4 को और भी रोमांचक बना दिया।