लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पार्षद जसबीर सिंह बंटी के प्रयास लाए रंग:….

चंडीगढ़, 25 अप्रैल:–वार्ड नम्बर 24 के विकास को नई दिशा देने वाले क्षेत्र के कर्मठ एवं जनप्रिय पार्षद जसबीर सिंह बंटी के निरंतर प्रयासों से आज सेक्टर 36 के पार्कों के चारों ओर जर्जर हो चुकी पेवर ब्लॉक्स की मरम्मत कार्य की शुरुआत गुग्गा माड़ी मंदिर, सेक्टर 36-बी के निकट की गई। वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहे इस महत्वपूर्ण कार्य को आखिरकार पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दिलवाकर शुरू करवाया। जिससे सेक्टर 36 ए, बी, सी एवं डी के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पार्षद जसबीर सिंह बंटी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वार्ड में विकास कार्यों की जो रफ्तार पिछले कुछ समय में देखने को मिली है, वह पहले कभी दिखाई नहीं दी। लोगों का कहना था कि वार्ड को पहली बार ऐसा पार्षद मिला है, जो केवल आश्वासन नहीं देता बल्कि धरातल पर काम करके दिखाता है।

एसडीओ साहिल ने बताया कि यह पूरा विकास कार्य लगभग 24 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है और ठेकेदार को इसे आगामी चार माह में पूर्ण करना होगा। इस परियोजना के अंतर्गत सेक्टर 36 ए, बी, सी एवं डी के कुल 14 पार्कों के चारों ओर लगी टूटी-फूटी पेवर ब्लॉक्स, किनारों एवं आसपास के हिस्सों की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य में 70:30 अनुपात के तहत नई एवं पुरानी सामग्री का उपयोग होगा, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग भी सुनिश्चित किया जा सके।

रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 36-बी के प्रधान परमजीत सिंह ने कहा कि पार्कों के चारों ओर यह मरम्मत कार्य लगभग 20 वर्ष पहले हुआ था। जिसके बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली। लेकिन जब से वार्ड की कमान पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने संभाली है, तब से वार्ड की तस्वीर बदलनी शुरू हो गई है। सड़कें, पार्क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक सुविधाएं—हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रवासियों को साफ महसूस होने लगा है कि यदि पार्षद ईमानदार, जिम्मेदार और जनता के बीच रहने वाला हो तो वार्ड की दशा और दिशा दोनों बदल जाती हैं। जसबीर सिंह बंटी ने साबित कर दिया है कि जनप्रतिनिधि यदि इच्छाशक्ति रखे तो वर्षों से लंबित पड़े काम भी तेजी से पूरे हो सकते हैं।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि टूटी हुई पेवर ब्लॉक्स के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पार्कों में आने-जाने में भारी दिक्कत होती थी, लेकिन अब इस कार्य के पूरा होने के बाद न केवल लोगों को राहत मिलेगी बल्कि पूरे सेक्टर की सुंदरता में भी चार चांद लग जाएंगे।

इस मौके पर एडवोकेट सुरजीत सिंह सालार, रविंद्र परहार , जे एस वालिया, भूपिंदर वालिया , राजकुमार शर्मा, आर.एस. तोमर, जे ई सुरेश कुमार, योगेश गुप्ता, ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

परमजीत सिंह

प्रधान

आरडब्ल्यूएस

सेक्टर 36-बी

चंडीगढ़