लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

महावीर जन्म कल्याणक महा महोत्सव – भव्य आयोजन एवं शोभा यात्रा की घोषणा…..

भगवान महावीर स्वामी जी के पावन जन्म कल्याणक महा महोत्सव (महावीर जयंती) के उपलक्ष्य में श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27, चंडीगढ़ परिसर में भव्य एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है।

प्रातःकाल 6:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात महावीर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। विधान के उपरांत एक घंटे का णमोकार मंत्र जाप, भक्ति भाव से भक्तामर दीप अर्चना (48 दीपकों के साथ) संपन्न हुई। इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में लगभग 400 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की तथा सभी ने लंगर का भी आनंद लिया।

सायंकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ 7:00 बजे संगीतमय आरती से हुआ, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में ट्राइसिटी के विभिन्न कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में सभी को सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन सोसायटी के अध्यक्ष श्री धर्मबहादुर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा प्रातः श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 28 से प्रारंभ होकर प्रातः 10:00 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 पहुंचेगी, जहां एक धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10:30 बजे शोभा यात्रा जैन स्थानक, सेक्टर 18 के लिए प्रस्थान करेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस पावन अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी शोभा यात्रा एवं धर्म सभा में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

यह शोभा यात्रा ट्राइसिटी के जैन समाज के सभी चारों संप्रदायों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है, जो आपसी एकता, भाईचारे एवं धार्मिक समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह एवं भक्ति भाव देखते ही बनता है।

“अहिंसा परमो धर्मः”