लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग….

GMMS MHC MM स्कूल परिसर में प्री-नर्सरी से लेकर बालवाटिका तक के विद्यार्थियों के लिए प्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति अरोड़ा, श्रीमती सना एवं श्री रमेश गिल्होत्रा (संपादक, हरियाणा न्यूज फ्लैश) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री मुकेश कुमार (भारत विकास परिषद सदस्य) तथा श्रीमती निशा (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य) भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस अवसर पर छोटे बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

स्कूल इंचार्ज श्रीमती भूपिंदर कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

वहीं क्लास इंचार्ज श्रीमती नीरज (NTT अध्यापिका) ने भी बच्चों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल और प्रेरणादायक बताया।