लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राजस्थान परिषद् एवम श्री राधा माधव सेवा ट्रस्ट ने चार जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया….

राजस्थान परिषद् एवम श्री राधा माधव सेवा ट्रस्ट ने मिल कर जरूरतमंद परिवारों के चार जोड़ों की शादी का आयोजन राजस्थान भवन सेक्टर 33A में किया इस अवसर पर राजस्थान परिषद अध्यक्ष राजकिशोर, अनिल बागड़ी और राधा माधव ट्रस्ट से अध्यक्ष भुपिन्दर कुमार महा सचिव पी के शर्मा सहित दोनों संस्थाओ समस्त सदस्यों ने मिल के इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया ।इस कार्यक्रम जतिन्द्र कुमार मल्होत्रा,अध्यक्ष बी जे पी, चंडीगढ़, जसमन प्रीत सिंह, सीनियर मेयर, राजिन्दर शर्मा, पार्षद, ब्रह्माकुमारी आश्रम से कविता,नेहा, और बी पी अरोड़ा, अध्यक्ष हिन्दू महासभा,अजय दत्ता, निदेशक चैरिटेबल ट्रस्ट, सेक्टर 24 आदि मेहमानों ने नव विवाहित चार जोड़ो को आशीर्वाद दिया

इस अवसर पर चारों जोड़ो का विधि विधान से पंडितो द्वारा फेरे विवाह शादी इत्यादि करवाई एवम उनके परिवारों वालो को नाश्ता,दोपहर का भोजन आदि वितरित किया गया विवाह कार्यक्रम उपरांत सभी नव विवाहित जोड़ो को जीवन निर्वाह हेतु सभी जरूरत का समान दे कर धूम धाम से विदाई की गई