लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिज़नेस स्टडीज में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट आयोजित….

मोहाली, 9 मार्च 2026: खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिज़नेस स्टडीज, फेज-3ए, मोहाली में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने गुब्बारों को आकाश में छोड़कर किया और विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज जैसी प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों की ऊर्जा और टीम भावना देखने योग्य थी।

दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जेवलिन थ्रो, शॉट-पुट, लॉन्ग जंप और 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इसके अलावा टग ऑफ वार, थ्री-लेग रेस, लेमन रेस और स्लो साइकिलिंग जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने आयोजन में रोमांच और आनंद का माहौल बना दिया।

दोनों दिनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विजेताओं के चेहरे पर गर्व और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

अपने संबोधन में डॉ. हरीश कुमारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आह्वान किया।