लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारत विकाश परिषद् चंडीगढ़ प्रान्त ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया…

भारत विकाश परिषद् चंडीगढ़ प्रान्त ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन 50 सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में किया | कार्यक्रम के मुख्य आतिथि श्रीमती सुमन शर्मा डिप्टी मेयर चंडीगढ़ एवम परिषद अध्यक्ष एम के वीरमानी, एरिया पार्षद राजिंदर शर्मा ने कार्यक्रम को ज्योतदीप प्रज्वलन कर शुरू किया प्रेजिडेंट एम के विरमानी ने सब का स्वागत किया और सब को माहिला दिवस की बधाई दी मुख्य अतिथि ने बताया की भारत में नारिओं के साथ परिषद् की महिलाएं भी समर्थ भारत के लिए बहुत योगदान डाल दे रही है परिषद महासचिव मंजीत सिंह ने परिषद् के बारे जानकारी और शुभकामनाएँ दी पार्षद राजिंदर शर्मा ने भी शुभकामनायें दी

इस अवसर पर परिषद की महिला कार्यकर्ता श्रीमती सरगुण अरोड़ा, पूनम, रिंकू सिन्हा , मीनू कौशल, रीनू मेहंदीरत्ता, साधना दूबे, सुनीता अरोड़ा , प्रभा मैनी, सीमा महेंद्रू , नीना मेहता, जसपिंदर कौर, राधिका बंसल, उमा सिंघल, कंचन सैनी, सुमिता कोहली को उनके विशेष योगदान के लिए सन्मानित किया गया | मुख वक्ता श्रीमती गीता टंडन ज़ी पूर्व स्टेट प्रेजिडेंट ने महिलाओं के समाज में योगदान,परिषद महिला कार्यकर्ता के योगदान के बारे में बताया और विकसित भारत बनाने के लिए काम करने के लिए बोला | श्रीमती मीना राणा – गतिविधि स्टेट सयोजक ने महिला सहभागिता के कामों की जानकारी दी, उन्होंने जानकारी दी कि तक़रीबन 1200 लड़कियों को ब्यूटीशियन तथा सिलाई की ट्रेनिंग दी गई | प्रान्त में तक़रीबन पांच संस्कारशाला लगातार चला कर भारतीय संस्कार के साथ जोड़ा राकेश मोहन सहगल पूर्व स्टेट प्रेडिडेंट तथा ए के दत्ता डायरेक्टर ने भारत के इतिहास और परिषद में महिलाओं द्वारा नारी शक्ति को, चंडीगढ़ प्रान्त को भारत में सर्वोत्तम बनाने के लिए आगे हो कर काम करने के लिए उत्साहित किया. श्रीमती निर्मल अग्रवाल – रीजनल महिला सहभागिता कन्वेनर ने कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की |श्रीमती जसपिंदर कौर – प्रान्त वित्त सचिव ने कार्यक्रम को बहुत खूबी से चलाया तथा कायाकर्म के आजोजन के लिए योगदान डाला | आज के प्रोग्राम में तक़रीबन 100 माहिला कार्यकर्ता ने भाग लिया|आज के कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि उपस्थित महिलाओं को इंदिरा होलिडे होम सेंटर में फ्री मेमोग्राफ्यू करवाने के कूपन वितरित किए गए। अंत में डॉक्टर नीना मेहता ने सभी का धन्यवाद किया.राष्ट्रगान के बाद सभी को चाय नाश्ता दिया गया।