लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वैलेंटाइन डे को शहीदी दिवस के रूप में मनाए युवा पीढ़ी: रविंदर सिंह….

चंडीगढ़:-पश्चिमी सभ्यता में रंगी देश की युवा पीढ़ी द्वारा वैलेंटाइन दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने लगा है। जोकि हमारी सभ्यता और संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है। आज से ठीक 07 वर्ष पहले 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक में सी आर पी एफ के 42 फौजियों के शहीद होने की आज 7वीं वर्षगांठ है। जिसे ब्लैक डे माना गया था। इस खबर को सुन सभी देशवासी स्तब्ध रह गए थे। इस लिए सभी देशवासियों खासकर युवाओं को आज के दिवस को शहीदी दिवस के रूप में मनाना चाहिए। सभी देशवासियों को चाहिए कि वो शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में अपने घर की दीवार या मुंडेर पर एक कैंडल या दीया जरूर जलाएं, यही हमारी उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह कहना है, ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला का।

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन और पंजाब यूनिवर्सिटी की एन सी सी गर्ल्स कैडेट्स और मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 24 के आपसी सहयोग से आज वैलेंटाइन दिवस को न मना कर देश के सच्चे सपूतों और देश की आन बान और शान की खातिर अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ए डी जी पी- ए के पांडेय( सी एम सिक्योरिटी पंजाब) और पंजाब यूनिवर्सिटी से एन सी सी गर्ल्स इंचार्ज डॉक्टर श्वेता राणा व सेन्टर फ़ॉर सोशल वर्क की चेयरपर्सन प्रोफेसर मोनिका भी उपस्थित थे। इन सभी और अन्य लोगों के द्वारा शहीदों को नमन कर कैंडल जला कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बेकसूर और निहत्थे लोगों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके डॉन बोस्को स्कूल सेक्टर 24 के छोटे छोटे बच्चों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

ए डी जी पी पंजाब ए के पांडे ने कहा कि वैलेंटाइन दिवस को अगर प्यार के दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तो क्यों न हम भी अपने फौजी भाईयों से प्रेम करे, जो हमारे देश की सुरक्षा और रक्षा के लिए सदैव अग्रसर रहते हैं और देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने से भी नही चूकते। हमारा नमन उन अभिभावकों को जिन्होंने ऐसे सपूतों को पैदा किया, हमारा नमन ऐसे जांबाजों को जिन्होंने अपने स्वार्थ अपने परिवार और हित का मोह त्याग देश की खातिर अपना बलिदान दिया।

इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य शख्सियतों ने कहा कि हम सब को अपने देश के सच्चे सपूतों को याद करते हुए उनकी याद में स्मृति दिवस मनाना चाहिए, न कि वैलेंटाइन दिवस मनाना चाहिए।