25 वां राष्ट्र स्तरीय सिल्वर जुबली परिचय सम्मेलन 8 मार्च को अग्रवाल भवन पंचकूला में तैयारी पर की गई बैठक में चर्चा….
चंडीगढ़:- अग्रवाल /वैश्य युवक युवतियों के लिए वैवाहिक रिश्तों का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आठ मार्च को सेक्टर 16 पंचकूला अग्रवाल भवन में 25 वां राष्ट्र स्तरीय सिल्वर जुबली परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
श्री सनातन धर्म मंदिर, सैकटर 11 बी, चण्डीगढ़ में अरुणेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में बैठक की गई। अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि आज के समय में जब रिश्ते तय करने की प्रक्रिया जटिल होती जा रही है। ऐसे में वैवाहिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। यहां परिवार एक ही स्थान पर बच्चों की शिक्षा, योग्यता, संस्कार और पारिवारिक पृष्ठभूमि की सही जानकारी प्राप्त कर पाते है। इससे रिश्ते सोच समझकर तय किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल विवाह योग्य युवक युवतियो का परिचय भर नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने, पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने और नई पीढी को सही दिशा देने का एक सार्थक प्रयास है। इससे समय, धन और अनावश्यक दिखावे की प्रवृत्ति से भी बचा जा सकता है। पवन गुप्ता व पवन अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन में देशभर से काफी संख्या में विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती भाग लेंगे। इस परिचय सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। आज के आधुनिक और व्यस्त जीवन में उपयुक्त जीवनसाथी का चयन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे समय में वैवाहिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक उपयोगी और सार्थक पहल साबित हो रहे हैं। सतपाल गर्ग, सचिन अग्रवाल राकेश गोयल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में हैइ स्टेटस के रिश्ते एवं विदेशों से रिश्ते आ रहे हैं। इस अवसर पर सौरभ गर्ग, रोहित गोयल, पी के बंसल, सुनिता गर्ग, इंदु गर्ग, किरण गुप्ता, इंद्रा गुप्ता ,साधना अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मि: प्रेम, सहित मौजूद रहे।


