लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गणतंत्र दिवस पर LIC में 28 वर्षों की सेवा के लिए रितेश भाटिया सम्मानित…

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में उत्कृष्ट कार्य और 28 वर्षों से निरंतर समर्पित सेवा के लिए रितेश भाटिया को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें LIC के सीनियर ब्रांच मैनेजर श्री नरेंद्र सिंह जी द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके लंबे अनुभव, कर्मठता और पॉलिसीधारकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद रितेश भाटिया ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उनके पॉलिसीधारकों के अटूट विश्वास, सहयोग और निरंतर समर्थन का परिणाम है। उन्होंने यह सम्मान अपने सभी ग्राहकों को समर्पित करते हुए कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है।

रितेश भाटिया ने अपने सभी आदरणीय पॉलिसीधारकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ लोगों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने और समाज को सुरक्षित भविष्य देने के अपने दायित्व को निभाते रहेंगे।