लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पुराने हिंदी गीतों पर आधारित संगीत कार्यक्रम “एक सुरमयी शाम – संगीत फनकारों के नाम”….

लूथराज़ स्वर साधना म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा पुराने हिंदी गीतों पर आधारित संगीत कार्यक्रम “एक सुरमयी शाम – संगीत फनकारों के नाम” का आयोजन पंजाब कला भवन, सेक्टर-16, चंडीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती का दीप प्रज्वलित करके हुआ।

इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी के 40 गायकों ने भाग लिया और युगल तथा एकल गीत द्वारा हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग के मधुर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संगीत संयोजन चंडीगढ़ शहर के जाने-माने म्यूजिक अरेंजर डॉ. अरुण कांत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक बलविंदर सिंह लुथरा, श्रीमती आशा लुथरा, डॉ. सुधांशु शेखर एवं सविंदर सिंह मेहता रहे। मंच संचालन का दायित्व श्रीमती आशा लुथरा ने अत्यंत कुशलता से निभाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम सागर गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में आर. सी. दास, आदेश गोयल, गजानंद भोसले, श्रीमती नीना भाटिया, श्रीमती सीमा भारद्वाज एवं श्रीमती ज्योति कंसल शामिल थे। सुश्री याशी शर्मा कार्यक्रम की स्टार परफॉर्मर रहीं। कार्यक्रम के उपरांत आए हुए और शिरकत करने वाले सभी लोगों का बलविंदर लूथरा ने आभार व्यक्त किया जबकि लोगों ने उन को शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहे।