लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री सनातन धर्म मंदिर का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न….

चंडीगढ़ ( )श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 45 चंडीगढ़ द्वारा मन्दिर परिसर में 22वाँ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न हुआ इस अवसर पर मंदिर के प्रधान हर्ष कुमार ने बताया की मन्दिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे विशेष साप्ताहिक महा-संकीर्तन 8 जनवरी से 15 जनवरी का तक हुआ जिसमे प्रतिदिन दोपहर बाद आयोजित संकीर्तन कार्यक्रमों में विभिन्न सेक्टरों की महिला संकीर्तन मंडलियों ने भक्ति प्रस्तुतियाँ दीं महा-संकीर्तन के समापन के अवसर पर मन्दिर की संकीर्तन मंडल संकीर्तन भजन किया जसे भगतो ने नाच गा कर धूम धाम से मनाया कार्यक्रम मे विशेष अतिथि मुख्यतः, स्वामी श्यामानंद जी महाराज ने समस्त कमेटी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ और सामाजिक समरसता और परिवार प्रबोधन का अर्थ बताया जिसमे समाज के सभी वर्गों में प्रेम, विश्वास और समानता स्थापित करना (समरसता) और परिवारों को संस्कृति, संस्कार व मूल्यों के माध्यम से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु जागरूक (प्रबोधन) किया ताकि जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक मजबूत, एकजुट और जिम्मेदार समाज का निर्माण हो सके,

स अवसर पर एरिया काउंसलर गुरप्रीत सिंह गावी ने भी स्वामी जी का स्वागत किया और कमेटी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दी इनके साथ सामाजिक धार्मिक संस्था के प्रधान और महासचिव ने उपस्थिति दी

मंदिर के महासचिव एम.एल. गोयल ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों की उपस्थिति और सहयोग से समारोह अत्यंत सफल और मंगलमय रहा। कार्यक्रम उपरांत विशाल भंडारा परसाद वितरित किया गया