लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ठेकेदार की एक गाड़ी, जो RDF (Refuse Derived Fuel) बताकर दूसरे राज्य ले जाई जा रही थी, सेक्टर-20 लेबर चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई….

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पूर्व मेयर श्री कुलदीप कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्री जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर श्रीमती तरुणा मेहता तथा पार्षद श्रीमती प्रेमलता मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर गाड़ी की जांच करने पर पार्षदों द्वारा पाया गया कि उसमें RDF नहीं बल्कि वेट वेस्ट भरा हुआ था। कचरे में पत्थर, कंकड़, नारियल के छिलके सहित अन्य मिश्रित कचरा मौजूद था। इससे यह स्पष्ट होता है कि RDF के नाम पर वेट वेस्ट को दूसरे राज्य में भेजा जा रहा था।

इस पूरे मामले से यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें बड़े स्तर पर अनियमितता और घोटाला हो रहा है। RDF के नाम पर जनता और प्रशासन के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस मामले की गहन जांच की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।