लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश….

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में सेक्टर 34 स्थित गुरुद्वारा साहिब से निकले भव्य नगर कीर्तन का हार्दिक एवं भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, सेक्टर 33 में किया गया। यह स्वागत समारोह प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।

स्वागत के दौरान गुरु साहिब जी की पावन पालकी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। नगर कीर्तन के साथ पधारे गुरु साहिब जी के पांच प्यारों को सिरोपा पहनाकर एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर सम्मानित किया गया। पूरे वातावरण में गुरुवाणी की मधुर ध्वनि, भक्ति भाव और आपसी भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इस उपलक्ष्य पर कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन साहस, त्याग, समर्पण और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज को अन्याय, अत्याचार और भेदभाव के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा दी। खालसा पंथ की स्थापना कर उन्होंने समानता, निडरता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है।

इस अवसर पर मेयर चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी एवं प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, नॉमिनेटेड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यालय सचिव संजय पुरी, भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद, सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पवर्षा कर एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर गुरु साहिब जी के पांच प्यारों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान चाय प्रसाद एवं ब्रेड पकोड़ों का लंगर लगाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सेवा भाव से लंगर सेवा करते हुए श्रद्धालुओं एवं आने-जाने वाले सभी राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक बना।