लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

दुष्यंत गौतम ने साहिबज़ादों के बलिदान, उनके अदम्य साहस एवं धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च त्याग पर प्रकाश डाला….

आज ग्राम दरिया, चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत कुमार गौतम के मुख्य आतिथ्य में (वीर बाल दिवस) गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों की महान शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर दुष्यंत गौतम ने साहिबज़ादों के बलिदान, उनके अदम्य साहस एवं धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च त्याग पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा और देश को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान को भी याद किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पार्षद नगर निगम चंडीगढ़ सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी द्वारा, भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के दिशा-निर्देशानुसार किया गया।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 9 के मंडल प्रधान सतीश शुक्ला , दीनदयाल उपाध्याय जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश मंत्री शशि शंकर तिवारी,

भाजपा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष भारत कुमार, शक्ति प्रसाद देवशाली, नरेश पांचाल, अरुणदीप जी, बलजीत सिंह सिद्धू, श्रीमती प्रभा देवी, श्रीमती सुषमा,श्री राजेश, विशाल सिंह, दीपु, नंद कुमार यादव, करण यादव, अजय पांडे, इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का आयोजकों की ओर से वार्ड नंबर 9 के मंडल प्रधान श्री सतीश शुक्ला ने तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया गया।