लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वीर बाल दिवस पर सेक्टर-45 में श्री सुखमणि साहिब का पाठ एवं लंगर का आयोजन….

वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर चंडीगढ़ यूनिटी ग्रुप, सेक्टर-45 द्वारा छोटे साहिबजादों—बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की महान शहादत को नमन करते हुए श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्री सुखमणि साहिब का पाठ एवं लंगर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजिंद्रा पेंट एंड हार्डवेयर स्टोर, शॉप नंबर 74-75, सेक्टर 45-सी, सर्कुलर रोड, चंडीगढ़ में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सुबह 10 बजे श्री सुखमणि साहिब का पाठ आरंभ हुआ, जिसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार , गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अपने संबोधन में यूनिटी ग्रुप के अध्यक्ष श्री भारत भूषण कपिला ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान श्री संजीव चड्ढा, चेयरमैन सरदार चरणजीव सिंह एवं अन्य पदाधिकारी, कथा वाचक श्रद्धेय श्री विजय शास्त्री जी, गौ सेवक श्री रमेश निक्कू जी तथा वार्ड पार्षद श्री गुरप्रीत सिंह गाबी विशेष रूप से हाज़र हूए।

चंडीगढ़ यूनिटी ग्रुप की ओर से चेयरमैन श्री सुशील जैन, अध्यक्ष श्री भारत भूषण कपिला, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, महामंत्री श्री राजेश शर्मा, श्री रजनीश शर्मा, श्री श्याम सुंदर गोयल, श्री सौरभ बिंदल, श्री साधु राम जैन, श्री कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में मार्केट के व्यापारी इस आयोजन में शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, संगत एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।