लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वो जब याद आए… मोहम्मद रफ़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि….

सिनियर्स म्यूज़िक पैशन ग्रुप (SMPG) चंडीगढ़ द्वारा 14 दिसंबर 2025 को गवर्नमेंट आर्ट्स म्यूज़ियम ऑडिटोरियम में मोहम्मद रफ़ी को समर्पित एक सुरीला संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रफ़ी साहब के सदाबहार युगल गीतों की प्रस्तुति दी गई। SMPG के निदेशक कर्नल बी. के. शर्मा (से. नि.) ने बताया कि ट्राइसिटी के साथ-साथ अंबाला, कुरुक्षेत्र, शिमला और दिल्ली से आए प्रतिभाशाली वरिष्ठ गायकों ने रफ़ी-लता, रफ़ी-आशा और रफ़ी-सुमन कल्याणपुर के क्लासिक बॉलीवुड डुएट्स प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक सुनील बब्बर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात क्विज़ मास्टर और टीवी व्यक्तित्व श्री किशोर शर्मा तथा जाने-माने रंगकर्मी श्री भरत भूषण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत तरसेम और मोना द्वारा प्रस्तुत शीर्षक गीत “वो जब याद आए” से हुई, जिसके बाद रेखा शर्मा और डॉ. दीपक ने “झिलमिल सितारों का, डॉ. शशिकांत और सना ने “दीवाना हुआ बादल” तथा कर्नल बी. के. शर्मा और नीलम ने “रात के हमसफ़र” गाकर खूब सराहना बटोरी। अनीता के साथ “दिल पुकारे” भी प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि किशोर शर्मा ने मीनल के साथ “कभी रात दिन हम दूर थे” गाकर पूरा माहौल भाव-विभोर कर दिया, जबकि डॉ. आरती और सुरिंदर कक्कड़ ने अपने मधुर युगल गीत से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कुल 25 डुएट्स कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए, जिन्हें , डॉ. ओम, डॉ. प्रतिभा, डॉ. शबीर, डेज़ी, अरुण थापर, इंदुबाला, पर्वेश गुप्ता, पूनम, अविनाश, पुनीता, नरेश सैनी, सोनिया, आदर्श ज्योति, अनुराग, रुचिका, रोहित, शिल्पा, प्रेम सिंगला, शिवानी, डॉ. सत्यभूषण, डॉ. सुप्रिया शर्मा, डॉ. गुरुप्रताप, स्वपंदीप, करमवीर और नीना जैसे प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से यादगार बना दिया। कार्यक्रम मे एक गीत प्रतीक द्वारा भी प्रस्तुत किया गया जिस को सब ने सराहा.

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मंजू चौहान और संजीव कौरा ने किया।