लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्रदेश, जिला तथा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मलिक जी को बधाई दी,….

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला के जिला अध्यक्ष रवींद्र मलिक का जन्मदिन मण्डल अध्यक्ष चंदन की अध्यक्षता में राम दरबार में धूमधाम से मनाया गया।

मण्डल अध्यक्ष चंदन ने जिला अध्यक्ष रवींद्र मलिक को राजस्थानी पगड़ी भेंट की व बधाई दी तथा सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेवरा मंदिर सभा राम दरबार चण्डीगढ़ के प्रधान कुंदन बैरवा ने जिला अध्यक्ष रवींद्र मलिक को शाल भेंट करके बधाई दी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद भारत कुमार ने मलिक को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। प्राचीन शिव मंदिर के प्रधान विक्की शेरा व लेबर चौक सैक्टर 44 के प्रधान व पूर्व पार्षद रामलाल बैरवा ने भी मलिक शाल भेंट करके बधाई दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष व मनोनीत पार्षद डॉ नेरश पांचाल, खादी बोर्ड के चेयरमैन दीदार सिंह, जिला महामंत्री संदीप महाजन व एल. डी. शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू दुबे, जिला सचिव सतबीर, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व सुरजीत सिंह, हिंदू परिषद चण्डीगढ़ के प्रवक्ता सुरेश राणा, धानक समाज चण्डीगढ़ के प्रधान सुरजीत फौजी, पूर्व प्रदेश सचिव देवी सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलजिंदर सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लीलाधर, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभय झा व मुकेश मेहरा, एस. सी. मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सावन लहरी,मण्डल उपाध्यक्ष सुनील कुमार व अरुणा, मण्डल सचिव सचिव मनीष व रगन जी, रवींद्र खीर मण्डल मीडिया प्रमुख हिमांशु महावर, कैलाश चंद, सुरजीत खेड़ा, मुकेश चनालियी, ममता, सौरभ कुमार, राहुल, सुनील चौधरी, वरुण शर्मा तथा स्थानीय लोगों ने मलिक जी को जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।