लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ट्राईसिटी टीम द्वारा मनाया गया बाल दिवस….

हर वर्ष 14 नवंबर को पूरे भारतवर्ष में बाल दिवस बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ट्राईसिटी टीम पिछले कई वर्षों से बाल दिवस बच्चों के साथ मनाती आ रही है और इस वर्ष भी ट्राई सिटी टीम द्वारा बाल दिवस स्वामी दयानंद बाल आश्रम में बहुत ही उल्लास के साथ मनाया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनिया मनचंदा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज द्वारा किया गया। इसमें सहयोग की भूमिका मोहाली अध्यक्ष हरमिंदर कौर भल्ला जी के द्वारा निभाई गई तथा कार्यक्रम के आयोजन में पूरी ट्राइसिटी टीम का सहयोग रहा। आज के इस कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चे सम्मिलित थे जिन्हें गरम जुराबों के अलावा खाद्य सामग्री तथा पाठन सामग्री वितरित की गई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई जिसमें से 10 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम राणा जी उपस्थित रहे जो की कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की संस्थापक तथा भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रांत अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक समाजसेवीका भी है और पिछले कई सालों से राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ट्राईसिटी टीम का सहयोग करती आ रही है। ट्राईसिटी टीम की और से हरमिंदर कौर भल्ला जी, सिया परमार जी, रणजीत कौर जी, नंदिनी आउटफिट की डायरेक्टर नंदिनी जी, बलजीत कौर जी तथा अनुप्रीत कौर जी उपस्थित रहे।

सभी बच्चे आज के इस कार्यक्रम के आयोजन से बहुत प्रसन्न हुए। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों की खुशियां और मुस्कान ही किसी देश की असली संपत्ति है क्योंकि यही बच्चे हमारे देश का उज्जवल भविष्य है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉक्टर अंबिका शर्मा जी ने अदिति, सोनिया, हरमंदिर जी तथा पुरी ट्राईसिटी टीम को आज के इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बाल आश्रम की ओर से सिमरन कौर जी ने संगठन की ट्राइसिटी टीम का बाल दिवस के सुंदर आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया