लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की 10वीं नि:शुल्क ट्राइसिटी इंटरस्कूल संगीत व कला प्रतियोगिता संपन्न…

चंडीगढ़, 13 नवम्बर (): सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र, चंडीगढ़ द्वारा 10वीं नि:शुल्क ट्राइसिटी इंटरस्कूल संगीत, नृत्य और कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड डीएसपी विजयपाल जी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार मुखी, पूर्व डिप्टी मेयर व काउंसलर दलीप शर्मा, सुखराज संधु, योगेश ढींगरा (काउंसलर) तथा रविन्द्र जी (श्रीराम ग्रुप) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्र की इंचार्ज श्रीमती अनीता कपूर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. स्मिता बहुगुणा, श्रीमती रचना शर्मा, सुखदेव सिंह और सार्थक सिंह शामिल रहे।

प्रधानाचार्य श्री दीपेंद्र कांत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों और कला के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी बताया कि सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को हाल ही में दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा “भारत का सर्वोत्तम संगीत विद्यालय” सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय शास्त्रीय, लोक और समकालीन संगीत के साथ-साथ गायन, वादन और नृत्य की शिक्षा दी जाती है। विद्यार्थियों की व्यक्तिगत क्षमताओं के अनुसार प्रशिक्षण देने की यही शिक्षण पद्धति संस्थान की सफलता का आधार है।

केंद्र के वरिष्ठ सदस्य श्री बलदेव मदान ने बताया कि देशभर में संस्थान की 20 शाखाएं कार्यरत हैं, जो प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से मान्यता प्राप्त हैं। अनीता कपूर ने कहा, “आज के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विशेष बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन को और प्रेरणादायक बना दिया।” उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को 1 दिसम्बर को ‘स्वरांजली ग्रैंड फिनाले’ समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जो रानी लक्ष्मीबाई भवन, सेक्टर-38, चंडीगढ़ में दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन जया आहुजा ने किया। इस अवसर पर केंद्र के सदस्य मोनिका सेठी, सुनीता देवेसर, पूनम सपरा, बिंदु नंद्रा, विमल राय, प्रमोद नंद्रा, सुदर्शन मेहता और आशीष मेहता उपस्थित रहे। अंत में अनीता कपूर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

एकल गायन :- प्रथम दिव्या पब्लिक स्कूल, द्वितीय संस्कृति-20 पंचकूला, तृतीय सतलुज पब्लिक स्कूल

समूह गायन : प्रथम सतलुज पब्लिक स्कूल, द्वितीय जैनेन्द्र पब्लिक स्कूल तृतीय जीएमएसएसएस 37 तथा सांत्वना पुरस्कार मोती राम आर्य स्कूल

सोलो डांस : प्रथम जीएमएसएसएस 37, द्वितीय सतलुज पब्लिक स्कूल, तृतीय ज्ञान ज्योति स्कूल

ग्रुप डांस : प्रथम जैनेन्द्र पब्लिक स्कूल, द्वितीय मोती राम आर्य स्कूल सेक्टर 27, तृतीय ज्ञान ज्योति स्कूल

ग्रुप डांस (फोक) : प्रथम ज्ञान ज्योति स्कूल, द्वितीय सतलुज पब्लिक स्कूल, तृतीय शिशु निकेतन स्कूल सेक्टर 43

नुक्कड़ नाटक : प्रथम जैनेन्द्र पब्लिक स्कूल, द्वितीय शिशु निकेतन स्कूल सेक्टर 43 , तृतीय ज्ञान ज्योति स्कूल