लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मॉडर्न वेज़ मॉडल स्कूल, सेक्टर-29-सी, चंडीगढ़ में दो दिवसीय खेल दिवस समारोह….

चंडीगढ़ ( )मॉडर्न वेज़ मॉडल स्कूल, सेक्टर-29-सी, चंडीगढ़ में दो दिवसीय खेल दिवस समारोह का आयोजन हुआ इस अवसर पर छात्रों ने अपनी खेल क्षमता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया जिसमे शिक्षक और स्टाफ ने भी इसमें भाग लिया।

इस अवसर पर शॉर्ट मेराथन, विभिन्न दौड़, स्पून रेस, बैलून कॉन्टेस्ट , सैक रेस, और फलों का कॉन्टेस्ट जैसे रोमांचक खेल आयोजित किए गए। प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों ने इन खेलों में भाग लिया

हम गर्व से घोषणा करते हैं कि हमारे छात्रों ने कई पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है, जिनमें से सुमित, एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, ने स्वर्ण पदक जीता है।

_*राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित छात्र_*

1. सुमित कौशल, कक्षा-10, स्केटिंग

2. धीरज मिश्रा, कक्षा-9, स्केटिंग

3. आयुष कुमार, कक्षा-9, खो-खो

4. रिधिमा, कक्षा-12, क्रिकेट

शॉर्ट मेराथन के विजेता_

छात्रा – सानिया सिंह, कक्षा 8

छात्र – अब्दुल कादिर, कक्षा-9

डॉ. गिरीश सचदेवा (प्रिंसिपल) ने विजेताओं को पदक वितरित किए, और उन्हें खेल में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन स्कूल की खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, और हम इस परंपरा को आगे भी जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।