लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गुरु नानक देव प्रकटोत्सव मनाया….

चण्डीगढ़ : सेवा भारती द्वारा गुरु नानक देव जी का 556वा प्रकटोत्सव चण्डीगढ़ सेवा भारती के सभी केंद्रों पर बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ 04 नवम्बर, दिन मंगलवार को, विशेषकर सेवा धाम, सैक्टर 29 ए, मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चरणों में मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर के किया गया।

आये हुए सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये, फिर प्रार्थना (इतनी शक्ति हमें देना…) हुई, तत्पश्चात् रविन्द्र दीदी ने आये हुए अतिथियों का परिचय कराया।

पटियाला से आये गुरमत संगीत एकाडमी से आये बच्चों ने शब्द सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कम्प्यूटर केंद्र के बच्चों ने गुरु नानक देव जी से जुड़े प्रेरक प्रसङ्ग सुनाए एवं जपजी साहिब का पाठ किया। संकल्प के बच्चों ने शब्द सुनाएँ।

ध्रुव छात्रावास के बच्चों ने ‘पिता वारया एवं आवी बाबा नानका’ गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सैक्टर 29 ए के गुरुद्वारा से आये मंजीत सिंह जी पाठी ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं अनेकों प्रसङ्गों से मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री प्रदीप जी गोयल ने बतलाया कि सेवा भारती अपने केंद्रों पर आने वाले बच्चों को गुरु नानक देव की शिक्षाओं से संस्कारित करने का कार्य करती है। जिससे बच्चे संस्कारवान बन कर देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष नरेश जी, सेवा भारती चण्डीगढ़ के कार्यकारिणी कार्यकर्ता, संकल्प से चरणजीत जी राय एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधान राजिन्द्र जी जैन ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों का धन्यवाद किया पश्चात् गुरु का लंगर वितरण किया गया।