लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को याद किया।….

आज चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में चंडीगढ़ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर बोलते हुए एच.एस. लक्की ने देश के निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार इंदिरा गांधी के शासनकाल में देश में बनाए गए पब्लिक सेक्टर के उद्यमों को बेच कर आम आदमी की जेबों पर डाका डाल रही है और अपने चन्द अमीर मित्रों का घर भर रही है।

एक अलग मीटिंग में, चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी श्रद्धापूर्वक याद किया और उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंली अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देश को धर्म के आधार पर बांटने के उनके एजेण्डे को पहचान लिया था और इस विभाजनकारी संस्था द्वारा फैलाए गए ज़हर को महात्मा गांधी की दुखद हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेसी नेताओं ने याद दिलाया कि पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बैन लगाया था।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि सेक्टर 50, 51 और 44 से गोविंद यादव, सूरज पाल शर्मा, के.एल. वैद्य, रजनीश भारद्वाज, सुरेश कुमार जुनेजा, प्रदीप शर्मा, भान सिंह गिल और सुशील चंदर सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताऔर वकील कांग्रेस भवन में भारतीय इतिहास के इन दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि देने आए और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की विचारधारा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

राजीव शर्मा

मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस।