लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पारस हेल्थ ने बार एसोसिएशनों से किया समझौता, वकीलों को मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं…..

पंचकूला, 5 अगस्त: पारस हेल्थ ने पंचकूला और कालका बार एसोसिएशन के साथ समझौता पर साइन किया है, जिसके तहत 3,000 से अधिक वकीलों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। यह पहल पहले से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के साथ हुए समझौते का विस्तार है, जिससे अब कुल 18,000 से ज्यादा वकील पारस हेल्थ की सेवाओं से लाभान्वित होंगे।

समारोह में बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन श्री रणधीर सिंह भद्रान, कालका बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री हितेन्दर चौधरी, डीबीए के वरिष्ठ पदाधिकारी और पारस हेल्थ के मार्केटिंग प्रमुख श्री धीरज कुमार शामिल रहे।

पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि वकील समाज के स्तंभ हैं, पर अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यह समझौता उन्हें समय पर और भरोसेमंद इलाज देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

पंचकूला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने इसे सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए सराहनीय पहल बताया। इस समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले एडवोकेट करुणदीप चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि भविष्य में ऐसी और साझेदारियां हों जिससे वकीलों का स्वास्थ्य और आर्थिक हित सुरक्षित रहे।

पारस हेल्थ जल्द ही 50 किमी के दायरे में अन्य बार एसोसिएशनों से भी साझेदारी करने की योजना बना रहा है।