लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वार्ड नंबर 24 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का त्योहार..,.

चंडीगढ़:—सावन का महीना एक अलग ही मस्ती और उमंग लेकर आता है। उत्तर भारत में हरियाली तीज का उत्सव बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। सावन माह में मनाया जाने वाला हरियाली पर्व दंपतियों के वैवाहिक जीवन में समृद्धि, खुशी और तरक्की का प्रतीक है। वार्ड नंबर 24 के अधीन आते सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में तीज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी तीज समारोह के मुख्य अतिथि थे। तीज सेलिब्रेशन में वार्ड व आसपास की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।सुंदर पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने इस उत्सव के सेलिब्रेशन को और भी मनमोहक बना दिया। कार्यक्रम में डी जे और लाइव ढोल पर जोशीला गिद्धा और भांगड़ा, शानदार नृत्य प्रस्तुतियां, मज़ेदार खेल और स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का दिल जीत लिया। माहौल में पंजाबी संस्कृति की समृद्ध झलक साफ दिखाई दी। उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे की हाथों में मेंहदी लगाई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने गीत-गाकर तीज महोत्सव को उमंग पूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने डीजे पर बजे गीत संगीत और ढोल की थाप के साथ डॉस की प्रस्तुति दे सबको आकर्षित किया।

इस अवसर पर डिप्टी मेयर तरूण मेहता, पार्षद प्रेमलता, विनोद कौशल, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 42, राज कुमार, अध्यक्ष, आरसीडब्ल्यूए, सेक्टर 42 बी, पी. थरेजा, अध्यक्ष, सीनियर सिटीजन सोसाइटी, जे.सी. मैकार्थी बत्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता, मुख्य पैटर्न, सीनियर सिटीजन सोसाइटी, 42, आर. डी. गोयल अध्यक्ष श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 42, चंडीगढ़, शशि शर्मा, आरडब्ल्यूएस सचिव, 42-सी, चंडीगढ़, अजय अरोड़ा उपाध्यक्ष 42 मार्केट, तरलोचन सिंह (बंटी) अध्यक्ष अटावा यूथ क्लब सेक्टर 42, चंडीगढ़, मंजू जोशी संयुक्त सचिव सेक्टर 42, नीलम शर्मा महिला मंडल सेक्टर 42 और कल्पना पुलिस कॉलोनी सेक्टर 42 सी इत्यादि गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

जसबीर सिंह बंटी ने अपने संबोधन में हरियाली तीज के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमें हमारी परंपराओं से जोड़ते हैं और सामाजिक समरसता व सौंदर्यबोध को बढ़ावा देते है।

समारोह का समापन सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी द्वारा जलपान के वितरण और सभी उपस्थितगण को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ किया गया।