लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नगर निगम ने जापानीज गार्डन में की साफ सफाई….

चंडीगढ़:–शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा समाजसेवी संस्थाओं ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन और डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में एरिया पार्षद अंजू कत्याल, समाजसेवी संस्थाओं ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और उनकी टीम और डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के पदाधिकारियों, मेडिकल अफसर ऑफ हेल्थ डॉक्टर इंदरदीप कौर, एक्स ई एन हॉर्टिकल्चर अश्विनी कुमार के साथ मिलकर जापानीज गार्डन सेक्टर 31 में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर गंदगी एकत्रित कर पार्क में सफाई की। सभी ने नेहरू पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

एरिया पार्षदअंजू कत्याल ने सभी को स्वच्छता का संकल्प लेने शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि आओ मिलकर कदम बढ़ाए अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए। सभी शहरवासी नगर निगम के इस अभियान में सहयोग करें। सभी शहरवासी खुद से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी ले। अपने आसपास के एरिया को सुंदर बनाए। जो खुले में गंदगी फेंकता है, उसे समझाए।

रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि सभी शहरवासी नगर निगम के स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाएं। कोई भी खुले में कचरा न डाले। कचरा केवल नगर निगम के वाहन में ही डाले। नगर निगम शहर को साफ व सुंदर बनाने में जुटा है। यदि हम निगम द्वारा साफ की गई जगह पर कचरा डालते है तो हम अपने आसपास के क्षेत्र को गंदा करते है। यह शहर हमारा है। इसे साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए खुले में गंदगी न फैलाए।