लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

लक्ष्य ज्योतिष संस्थान रविवार 3 अगस्त को करेगा 16वें निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प का आयोजन….

चंडीगढ़:- लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ की तरफ से रविवार 03 अगस्त, 2025 को 16वें निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प सैक्टर 29A गढ़वाल भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ज्योतिष कैम्प में उत्तर भारत से ज्योतिष विद्या की विभिन्न विधाओं के वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड, अंक गणित, स्पिरिचुअल हीलर, रेकी, लाल किताब, वास्तु नाड़ी और के पी एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य भाग ले रहे है।

लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के चेयरमैन ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार और वाईस प्रेसिडेंट पीयूष कुमार ने बताया कि संस्थान की तरफ से आयोजित इस ज्योतिष कैम्प को पूर्णतः निःशुल्क लगाया जा रहा है, आम जनता से किसी भी तरह की कोई धनराशि नहीं ली जाएगी,

ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार ने बताया कि रविवार 03 अगस्त को आयोजित इस ज्योतिष कैम्प का मुख्य उद्देश्य वैदिक ज्योतिष विद्या का प्रचार प्रसार करना और आने वाली पीढ़ी को ज्योतिष ज्ञान सौंपना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विद्या के बारे में विस्तार से जान सकें।