लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम’ प्रकृति रक्षा हेतु महत्वपूर्ण अभियान : देवशाली….

भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी पौधरोपण अभियान के अंतर्गत शहीद भगत सिंह जिला के मंडल 2 द्वारा सेक्टर 3 में मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी और पार्षद महेशइंद्र सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनू, सह संयोजक समीर गुप्ता, जिला उप प्रधान श्रीमती चांदनी शर्मा, श्री सुरेश वर्मा, पार्षद अनिल मसीह, पूर्व मंडल प्रधान राकेश शर्मा, मोहिंदर रावत, दीपक भट्ट एवं अन्य कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गुडहल, चाँदनी और कलेर के लगभग 70 पौधे लगाए।

कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि पौधरोपण और उनके वृक्ष के रूप में रूपांतरण तक देखभाल भारतीय संस्कृति में सदैव महत्वपूर्ण रहा है। प्रकृति का यह अनुपम उपहार हम सबके द्वारा उत्सर्जित कार्बन को ग्रहण कर हमें प्राणवायु देता है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र, प्रकृति, जलवायु एवं वातावरण इन सबके प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

देवशाली ने कहा कि केवल पौधरोपण कर हम अपने कर्त्तव्य से निवृत्त नहीं हो जाते अपितु इस पौधे को एक हरा-भरा वृक्ष बनने तक हमें इसकी देखभाल करनी चाहिए। इसी लक्ष्य हेतु भाजपा ने प्रत्येक पौधे की देखभाल के लिए इनके ‘पालक’ भी नियुक्त किये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रकृति रक्षा हेतु महत्वपूर्ण बताया और प्रत्येक शहरवासी से अपने घर के समीप एक पौधा लगाने तथा उसके पूर्ण वृक्ष के रूप में विकसित होने तक उसके प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।